गोरखपुर, जनवरी 27 -- पिपराइच, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के सिधावल गांव में सोमवार देर शाम मिट्टी लदे डंपर की चपेट में आने से 40 वर्षीय सफाई कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुशीनगर जनपद के अहिरौली बाजार थाना अंतर्गत ग्राम वरडीहा निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन कुमार विकास खंड पिपराइच की ग्राम पंचायत चिलबिलवां में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत थे। हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन डंपर उनके ऊपर चढ़ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.