देवरिया, फरवरी 28 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। इंटरमीडिएट का एक परीक्षार्थी अपने सगे भाई के साथ केंद्र पर जाते सड़क हादसे में घायल हो गया। मौके पर पहुंचे रामपुर कारखाना के दरोगा और सिपाही ने दोनों का इलाज कराया। सरकारी वाहन से छात्र को परीक्षा केंद्र पहुंचा कर परीक्षा दिलवाया। पुलिस के इस मानवीय पहल की जमकर सराहना हो रही है। बघौचघाट थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी रोशन कुमार श्रीवास्तव 17 वर्ष पुत्र अनूप कुमार श्रीवास्तव अपने सगे भाई अंश श्रीवास्तव के साथ इंटर की परीक्षा देने बलजीत अशरफी इंटर कॉलेज परसौना जा रहा था।दोनों छात्र बाइक से परीक्षा केंद्र जा रहे थे। जैसे ही वे कोटवा मोड़ के पास पहुंचे, देवरिया की ओर से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.