सड़क हादसे में शिक्षिका जख्मी
समस्तीपुर, मार्च 25 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हंसनी की बीपीएससी प्रधान शिक्षिका रंजना कुमारी बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें स्थानीय पीएचसी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय जिले के बरौनी बारो निवासी विनोद चौधरी की पत्नी एचएम रंजना कुमारी अपने मायके कन्हौली से रोजाना बाइक से स्कूल आती-जाती थी। रोज की तरह बुधवार को वह अपने भाई राजीव कुमार के साथ बाइक से स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से पहले ही रास्ते में वह बाइक से गिर पड़ी, जिससे उनका सिर फट गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल मदद कर उन्हें पीएचसी मोहिउद्दीननगर पहुंचाया। वहां सिर पर कई स्टिच लगाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.