सड़क हादसे में शिक्षक गंभीर,आर्थिक सहायता की दरकार
गुमला, जून 3 -- भरनो । प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोंगा में पदस्थापित सहायक आचार्य जावेद हुसैन मंगलवार देर शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। भंडरा थाना क्षेत्र के तेतरपोका निवासी जावेद जनगणना कार्य पूरा कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेतरपोका मोड़ के समीप एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रेफर कर दिया गया। वर्तमान में उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है और उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजनों के अनुसार इलाज के लिए तत्काल करीब दो लाख रुपये की आवश्यकता है। घटना की सूचना पर सीओ अविनाश कुजूर ने 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.