सड़क हादसे में शिक्षक की गई जान
गाजीपुर, मई 16 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। मरदह थाना के जुझारपुर हरिहरपुर गांव निवासी शिक्षक रामजीत यादव की शुक्रवार की रात को गोरखपुर के बड़हलगंज में हुए हादसे में मौत हो गई। सूचना मिलते ही गांव पर परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव पहुंचा। जानकारी के अनुसार जुझारपुर हरिहरपुर गांव निवासी शिक्षक रामजीत यादव दो भाइयों में छोटे थे। बड़े भाई से अलग होकर माता पिता एवं पत्नी, बच्चों के साथ गांव पर ही रहते थे। उनकी तैनाती बड़हलगंज गोरखपुर में प्राथमिक विद्यालय में थी। शुक्रवार की रात को वह बाइक से बड़हलगंज में ही कहीं जा रहे थे कि पिकअप ने टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी सीमा यादव, दो पुत्र 17 वर्षीय उदय यादव, 15 वर्षीय कार्तिकेय यादव और माता-पिता का रोकर बुरा हाल है। वह वर्ष 2006 में गोरखपुर जिले में शिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.