गुमला, अप्रैल 16 -- कामडारा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बेसिक स्कूल मैदान कामडारा में गुरुवार को शिक्षकों ने शोकसभा का आयोजन किया गया। बुधवार को सड़क हादसे में मारे सेमरटोली स्कूल के सरकारी शिक्षक धनेश्वर गोप और सहायक अध्यापक बहुरन सिंह की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना को लेकर शिक्षकों में शोक व्याप्त है।शोकसभा के उपरांत शिक्षकों ने उपायुक्त गुमला के नाम पांच सूत्री मांग पत्र बीडीओ को सौंपा। मांग पत्र में मृत शिक्षकों के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा आश्रितों के भरण-पोषण के लिए अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की मांग की गई है। इसके अलावे कामडारा प्रखंड में पांच एंबुलेंस की व्यवस्था, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 24 घंटे आईसीयू सुविधा व विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग उठाई गई। यह भी पढ़ें- कामडारा-बेड़ो मार्ग पर भीषण हादसा,दो शिक्षकों की मौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.