हरदोई, मार्च 26 -- हरदोई, संवाददाता। हरदोई-शाहजहांपुर हाईवे पर कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास सड़क हादसे में शाहजहांपुर जनपद की एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाहजहांपुर जनपद के थाना क्षेत्र के टोनी गांव निवासी देवनारायण अपनी पत्नी राधा देवी (55) के साथ बुधवार को बाइक से हरदोई आ रहे थे। वे हरपालपुर थाना क्षेत्र के बिल्हा गांव निवासी अपने साढ़ू कामता प्रसाद के यहां आ रहे थे। वहां उनकी बहू की हरदोई के एक निजी अस्पताल में डिलीवरी हुई थी। बताया गया कि कोतवाली देहात क्षेत्र के कौढ़ा गांव के पास अचानक ब्रेकर आने से बाइक उछल गई। इससे पीछे बैठी राधा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत ह...