सड़क हादसे में व्यापारी गंभीर घायल
रुद्रपुर, जून 1 -- खटीमा। रविवार देर रात सूखा पुल के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गोटिया निवासी 35 वर्षीय सरफराज अहमद पुत्र फय्याज अहमद मेलाघाट स्थित अपनी रेडीमेड दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे थे। देर रात सूखा पुल के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान गश्त पर निकले झनकईया थाने के उपनिरीक्षक होशियार सिंह की नजर उन पर पड़ी। यह भी पढ़ें- सूखा पुल के पास सड़क हादसा, अधिवक्ता व व्यापारी गंभीर घायल उन्होंने तत्काल उन्हें उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया और परिजनों को घटना की सूचना दी। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.