लखीमपुरखीरी, जनवरी 26 -- मोहम्मदी, संवाददाता। कस्बा में पैदल जा रहे व्यापारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर रौंद दिया था, जिसकी इलाज के दौरान रविवार को बरेली में मौत हो गई है। मृतक के बेटा और बेटी फरवरी में शादी होना तय था जिसको लेकर घर में जोर शोर से तैयारियां चल रही थी। पल झपकते ही खुशियां मातम में बदल गईं। कस्बा के व्यापारी नरेंद्र वर्मा सुबह 5 बजे करीब घर से पैदल डेरी पर दूध लेने जाते समय पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर दी, जिससे वह उछल कर नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बरेली में रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। मृतक की पत्नी वंदना ने बताया बेटी शिवानी की 14 और बेटा अवनीश की 24 फरवरी को शादी होनी तय थी जिसकी तैयारियां घर में जोर शोर से चल रही थी। मेहमानों को आमंत्रित किया जा रहा था। हादसा आकस्मिक या साजिश को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.