हापुड़, जनवरी 13 -- सिंभावली। क्षेत्र अंतर्गत किसान डिग्री कालेज के सामने सड़क हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव खुड़लिया निवासी नरेंद्र सिंह सोमवार की देर शाम को गांव स्थित हरोड़ा रोड पर गए थे। वहां से वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान हापुड़ की ओर से आए ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार की दोपहर को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.