सड़क हादसे में वैज्ञानिक का पैर टूटा
नोएडा, मई 22 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में अनुसंधान वैज्ञानिक सड़क हादसे में घायल हो गए। उनका एक पैर टूट गया। वैज्ञानिक की शिकायत पर पुलिस ने बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक डॉ. विष्णु प्रसाद रायगुरु नॉलेज पार्क स्थित जुबिलेंट बायोसिस्टम में अनुसंधान वैज्ञानिक हैं। वह वर्तमान में चाई-5 स्थित एक सोसाइटी में अपने साथियों के साथ रहते हैं। वह 13 दिसंबर 2025 की रात अपने एक साथी के घर से बुलेट बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे। एनआरआई सिटी रोड पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उनके पैर में जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और उनका बायां पैर टूट गया। उन्हें 17 दिसंबर 2025 को अस्पताल से छुट्टी मिली। इसके बाद वह अपने घर चले गए। अब वापस लौटने पर पुलिस से शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.