नवादा, मार्च 18 -- हिसुआ, निज संवाददाता। हिसुआ नगर परिषद के वार्ड संख्या 17 निवासी 60 वर्षीय राम प्रसाद मांझी की समस्तीपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना की खबर मिलते ही उनके घर और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि राम प्रसाद मांझी किसी जरूरी काम से समस्तीपुर गए हुए थे। समाजसेवी मसूदन चौधरी ने बताया कि काम खत्म कर वह टेंपो से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार ट्रक और टेंपो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही राम प्रसाद मांझी की मौत हो गई, जबकि टेंपो में सवार अन्य लोग भी घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के बाद इलाके में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.