उरई, फरवरी 26 -- उरई। चुर्खी थाना के ग्राम मुसमरिया निवासी अरुण कुमार ने शहर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि झांसी कानपुर हाईवे स्थित एक होटल के पास अज्ञात वाहन चालक ने वाहन चलाते हुए लापरवाही से उसके ताऊ को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों ने उनको अस्पताल पहुंचाया जहां पर ताऊ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.