सड़क हादसे में वृद्धा की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरा-सरैया मार्ग किया जाम
आरा, जून 24 -- -दोषी बाइक चालक की गिरफ्तारी और मृतका के आश्रितों को सरकारी सहायता देने की उठी मांग बड़हरा, संवाद सूत्र। सीमावर्ती मुफस्सिल थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जगवलिया गांव निवासी स्व. दीनानाथ यादव की पत्नी अनूढ़ी देवी (85 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने आरा-सरैया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात घंटों प्रभावित रहा। ग्रामीण दुर्घटना के जिम्मेदार बाइक चालक की गिरफ्तारी और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। बताया जाता है कि वह गांव के बगीचे से अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.