फतेहपुर, अप्रैल 6 -- खागा। कानपुर प्रयागराज हाइवे पर खागा कोतवाली के इस्कुरी गांव के पास रविवार रात सड़क हादसे में चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह से एक लेन पर कुछ समय से लिए वाहनों का आवामगन प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए वाहनों का आवागमन बहाल कराया। थरियांव थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव निवासी 38 वर्षीय कमलेश पुत्र शिवशंकर अपने लोडर में आलू लादकर प्रयागराज के लिए निकला था। उनके साथ सुधंवा गांव निवासी 60 वर्षीय मूलचंद्र भी सवार थे। जैसे ही लोडर इस्कुरी गांव के सामने हाईवे पर पहुंचा तभी आगे चल रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडर का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक कमलेश व किसान मूलचंद्र उसमें बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने क्र...