रांची, मार्च 7 -- कर्रा, प्रतिनिधि। जरियागढ़ थाना क्षेत्र के रूंजू गांव के समीप शुक्रवार शाम हुई सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय बहादुर होरो की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार बहादुर होरो टीवीएस लूना से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक एक बैल सामने आ गया। बैल को बचाने के प्रयास में उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और वे सड़क पर गिर पड़े। दुर्घटना में उनके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्रा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर जरियागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने क...