बस्ती, फरवरी 21 -- कलवारी (बस्ती), हिन्दुस्तान संवाद। बस्ती के कलवारी थानाक्षेत्र के लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित बेइली गांव के पास शुक्रवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक श्रमिक की मौत हो गई। मूल रूप से लखीमपुर जिले का रहने वाला व्यक्ति यहां पिछले तीन साल से कंक्रीट के एक भट्ठे पर काम करता था। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर लगभग एक बजे महेश पुत्र बोधन (50) सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी बहादुरपुर ले जाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष कलवारी गजेन्द्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना पर मृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.