सड़क हादसे में लखनऊ के युवक की मौत, दंपति घायल
बाराबंकी, मई 11 -- जैदपुर(बाराबंकी), संवाददाता।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के सफदरगंज जाने वाले मार्ग पर टांड़पुरवा पुलिया के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। युवक लखनऊ से क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर स्थित अपने ससुराल जा रहा था। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लखनऊ जिले के गोसाईगंज कस्बा निवासी मिथुन (27)सोमवार को दोपहर में बाइक से अपनी ससुराल मोहिद्दीनपुर जा रहे थे। बताते हैं जैसे ही उनकी बाइक जैदपुर से सफदरजंग जाने वाले मार्ग पर ग्राम टांड़पुरवा पुलिया के पास पहंुची थी कि तभी अचानक सामने से आ रही दूसरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.