सड़क हादसे में रोहतास निवासी बाइक सवार युवक
आरा, अप्रैल 28 -- आरा। आरा-मोहनियां फोरलेन पर कोचस थाना क्षेत्र के मालियाबाग बाजार के समीप सड़क हादसे में रोहतास निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी युवक रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के बेन सागर गांव निवासी राजू सिंह का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह चंदन बाइक से अपने गांव से मलियाबाग बाजार जा रहा था। उसी दौरान मलियाबाग बाजार के समीप किसी वाहन के चकमा देने के कारण उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों के बीच टक्कर में युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.