बेगुसराय, मार्च 6 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। बरौनी से सिमरिया जाने के दौरान गुरुवार की देर रात चार पहिया वाहन पलटने से रेलवे के लोको पायलट और ट्रेन गार्ड जख्मी हो गए। वाहन में सवार पांच में दो रेलकर्मी उपेंद्र कुमार और अमित कुमार को गढ़हरा रेलवे हॉस्पिटल में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार को चिकित्सक ने बताया कि पीड़ित रेलकर्मी खतरे से बाहर हैं। ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टॉफ संघ के नेताओं ने बताया कि कई बार इस संबंध में वरीय रेल अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हो पायी है। इनलोगों ने बताया कि यहां जो भी गाड़ी चलती है वह कॉन्ट्रेक्ट बेसिस पर चलती है। गाड़ी एवं उसके चालकों पर नियंत्रण ठेकेदार का होता है। कई बार रात के समय गाड़ी चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चलाता है। गाड़ी में अश्लील गाना बजाता हुआ गाड़ी चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.