रांची, मार्च 5 -- मांडर, प्रतिनिधि। रांची-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर मुड़मा चौक के निकट हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात लगभग नौ बजे की है। बताया जाता है कि रातू थाना क्षेत्र के झिरी कमड़े निवासी 40 वर्षीय बाले वर्मा अपने किसी काम को निपटाकर वापस अपने घर की ओर लौट रहे थे, इसी दौरान उक्त स्थान के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने तत्काल उन्हें रेफरल अस्पताल मांडर पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी और घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। साथ ही अज्ञात वाहन के विषय में भी पुलिस आसपास के सीसीटीवी द्वारा पता लगाने की कोशिश में लगी हुई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.