वाराणसी, मई 13 -- मिर्जामुराद। सड़क हादसे में रविवार को जान गंवाने वाली महिला और उसकी चार वर्षीय बेटी का शव मंगलवार को बेनीपुर गांव लाया गया। शव को देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पूरा गांव शोकाकुल रहा। सभी की आंखें नम रहीं। सबसे मार्मिक दृश्य तब रहा जब सऊदी से लौटे पति ने पत्नी और बेटी का शव देखा तो फूट-फूटकर रो पड़ा। भुल्लनपुर में सिक्स लेन पर रविवार देर रात हादसे में बेनीपुर गांव निवासी सोनी राजभर और उनकी चार वर्षीय बेटी आराध्या की मौत हो गई थी। देवर मनीष गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में मां सोनी राजभर और उनकी चार साल की बेटी आराध्या की मौत के बाद मिर्जामुराद के बेनीपुर गांव में सोमवार को मातम पसरा रहा। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को जैसे ही एम्बुलेंस से मां-बेटी का शव गां...