छपरा, मार्च 16 -- रसूलपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर स्कूल के पीछे हादसा मृतक मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी बताया गया गांव में किराना की दुकान चलाकर करता था परिवार का भरण-पोषण 4 गौसपुर के पास सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर रोते बिलखते परिजन एकमा। रसूलपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर स्कूल के पीछे सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवा व्यवसायी की मौत हो गई। बालू लदे तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार युवक को सामने से टक्कर मार दी, जिससे ट्रक का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के नचाप गांव निवासी शमसुद्दीन मियां के इकलौते पुत्र सद्दाम हुसैन अंसारी के रूप में हुई है। वह गांव में किराना की छोटी दुकान चलाकर अपने...