रामपुर, जून 24 -- थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवती की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी फरीद खां की पुत्री शुऐबा खान 15 जून को स्कूटी से सैफनी स्थित कालेज में परीक्षा देने जा रही थी। शाहबाद-बिलारी मार्ग पर राणा शुगर मिल के पास पीछे से आ रही एक कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस उसे सीएचसी शाहबाद ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने पुत्री के दफन के बाद पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। एसपी के आदेश पर शाहबाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...