काशीपुर, मार्च 21 -- काशीपुर। कार की चपेट में आकर युवती की मौत मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला आवास विकास निवासी खूबी राम पुत्र पुरुषोत्तम सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि उसकी बेटी 16 मार्च को अपनी बुआ नीलम चौहान के साथ प्रतापपुर से काशीपुर की ओर आ रही थी। जब वह रामनगर रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास पहुंचे। तभी पीछे से आ रही कार के चालक ने तेजी व लापरवाही से कार चलाते हुए स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते उसकी बेटी नेहा और नीलम दोनों घायल हो गए। अस्पताल में बेटी नेहा की मौत हो गई। जबकि नेहा की बुआ नीलम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.