गोड्डा, जनवरी 2 -- गोड्डा। जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताज़ा मामला गोड्डा जिले का है, जहां एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान राकेश कुमार किस्कू के रूप में हुई है, जो ललमटिया थाना क्षेत्र के साहपोखर गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार किस्कू किसी अन्य युवक के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक असंतुलित हुई और युवक गिरकर दुर्घटना में घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल राकेश कुमार किस्कू का प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टरों के अनुसार युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें लगने की आशंका जताई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.