भदोही, फरवरी 19 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के मिर्जापुर रोड पर एक निजी अस्पताल के सामने बुधवार को सायंकाल कार के टक्कर से लखनो निवासी बाइक सवार 35 वर्षीय मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए। ज्ञानपुर के लखनो गांव निवासी मजीद बाइक से मिर्जापुर गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में मिर्जापुर की ओर जा रही कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें मजीद गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। स्थानीय रहवासी पंजाबी, सत्येंद्र, मनीष गुप्ता, शीतल गुप्ता ने मांग किया। मरम्मत के नाम पर सड़क के ऊंचा हो जाने के बाद आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिसको शीघ्र दुरुस्त करवाया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.