सड़क हादसे में युवक घायल, चालक पर केस
देहरादून, मई 23 -- देहरादून। बहल चौक पर रेड लाइट पर खड़े स्कूटर सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने युवक के पिता की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, प्रदीप कुमार निवासी नवादा ने तहरीर दी कि उनका बेटा अंशुमन 21 मई को रात में घंटाघर से बहल चौक होते हुए नैनीज बेकरी की ओर जा रहा था। बहल चौक पर नैनीज बेकरी की ओर मुड़ने के लिए तिराहे पर रेड लाइट होने के कारण स्कूटर खड़ा था। इस दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में युवक घायल, चालक पर केस अंशुमन वाहन से छिटककर सड़क पर गिर गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया, जो नशे की हालत में मिला। युवक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.