गाज़ियाबाद, मार्च 23 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नंदग्राम थानाक्षेत्र में हिंडन धर्म कांटे के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इतना ही नहीं, हादसे के बाद उसकी बाइक भी मौके से चोरी हो गई। घटना के संबंध में पीड़ित ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पिलखुवा, जिला हापुड़ के मोहल्ला अर्थ नगर निवासी यश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते 16 मार्च को उनके पिता रघुनाथ सिंह शाहदरा से ड्यूटी करके घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नंदग्राम थानाक्षेत्र में मेरठ मोड़ से नंदग्राम कट की ओर पहुंचे तो हिंडन धर्म कांटे के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनके पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.