सड़क हादसे में युवक की हुई मौत, घटनास्थल पर पुलिस मौजूद
बरेली, अप्रैल 25 -- आंवला, संवाददाता। नगर में शुक्रवार की देर रात 8:30 बजे स्टेशन रोड पर सड़क हादसे में एक 23 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मोनू वर्मा पुत्र ओमपाल वर्मा निवासी मोहल्ला खेड़ा आंवला के रूप में हुई है।बताया गया कि मोनू वर्मा बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है, वह आज ही अपने घर आया था और शुक्रवार की देर रात 8:30 बजे अपनी बाइक से स्टेशन रोड पर अपने मित्र से मिलने जा रहा था। मृतक के भाई सचिन ने बताया कि वह जैसे ही डिपो के करीब बाइक से पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की टक्कर में गिरा युवक, ट्रेलर ने कुचला, मौत सूचना पर प्राइव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.