कन्नौज, अप्रैल 11 -- तालग्राम-टेराजाकेट मार्ग पर मंगलवार को पिकअप ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया था। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी। और दूसरा घायल हो गया था। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। घटना के सम्बन्ध में ग्राम दारापुर बरेठी (सौरिख) निवासी सुरेन्द्र सिंह ने कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा है कि सात अप्रैल की शाम उसका पुत्र संजय सिंह बाइक से अपने साथी अमित कुमार पुत्र साहब सिंह के साथ फर्रुखाबाद से अपने घर वापस आ रहा था। बाइक संजय चला रहा था। वह जैसे ही अदमापुर गांव के पास पहुंचा। वैसे ही सामने से आ रही पिक अप के अज्ञात चालक ने तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके पुत्र की मोटर साइकिल मे टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। और उसके पुत्र संजय सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। और अमित सिंह गम्भीर रुप से घा...