सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में बाइक चालक पर केस
काशीपुर, अप्रैल 2 -- काशीपुर, संवाददाता। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यूपी के ग्राम लौंगी खुर्द, पोस्ट सुलतानपुर दोस्त, थाना ठाकुरद्वारा निवासी ऊदल सिंह ने आईटीआई कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च को उनका पुत्र अमित कुमार फैक्ट्री के ठेकेदार शुभम कुमार की बाइक से महुआखेड़ागंज की ओर जा रहा था। रात करीब 9:30 बजे पैगा चौकी चौराहा मार्ग पर सामने से गलत दिशा में आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे 108 एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.