मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाने के खबड़ा मंदिर के समीप एनएच पर छह अप्रैल की रात सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में पिता ने शनिवार को केस दर्ज कराया है। इसमें मृतक रोहित कुमार (18) के पिता बैंककर्मी पिंटू कुमार ने अज्ञात वाहन चालक को आरोपित किया है। पिंटू कुमार ने पुलिस को बताया कि वे भगवानपुर प्रभात तारा हॉस्पिटल रोड के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि वाहन की ठोकर से पुत्र जख्मी हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसकेएमसीएच में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानेदार अस्मित कुमार ने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...