औरंगाबाद, मार्च 17 -- रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कासमा बाजार में विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने सड़क हादसे में मृत युवक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। जानकारी के अनुसार कासमा बाजार निवासी प्रवेश मिश्र के इकलौते 30 वर्षीय पुत्र सतीश मिश्र की झारखंड के चतरा जिले में बाइक और चार पहिया वाहन की आमने-सामने की टक्कर में दर्दनाक मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलते ही विधायक मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक घटना है तथा इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर हरसंभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बब्लू सिंह, कासमा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, चंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.