पूर्णिया, मार्च 17 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सोमवार को पूर्णिया पूर्व प्रखंड के वीरपुर दुर्गा स्थान संथाली टोला पहुंचकर सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक अजय उरांव के शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान सांसद के साथ सांसद प्रवक्ता राजेश यादव, अनिल उरांव, श्याम यादव, मो. समीउल्लाह, करण यादव, नितेश गुप्ता, प्रियांशु मंडल और राहुल मंडल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान सांसद ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। अजय उडांव की असामयिक मृत्यु से पूरे इलाके में शोक का माहौल है और ग्रामीणों ने भी परिवार के प्रति संवेदना जतायी। परिजनों ने बताया कि अजय उरांव की शादी अभी मात्र आठ महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में उनकी अचानक हुई मौत से पत्नी और...