सीतामढ़ी, अप्रैल 1 -- सीतामढ़ी। रीगा खैरवा-कुसमारी मार्ग पर छोटी खैरवा स्थित पंखा फैक्ट्री के पास मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मृतक की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के सांखी गांव निवासी शुकरु उर्फ बैधनाथ पासवान के पुत्र रौशन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रौशन साइकिल से काम कर सीतामढ़ी से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान कुसमारी की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रौशन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है।सड़क जाम होने से वाहन चालकों को हुई परेशानी : घटना के बाद गु...