सड़क हादसे में युवक की मौत, 17 घायल
रायबरेली, जून 6 -- सलोन संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र स्थित रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर छेदी का पुरवा में एक साइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रघुपुर गांव निवासी सुरेश (35) पुत्र रामदुलारे शनिवार की दोपहर साइकिल से कमालगंज की बाजार गया था। बाजार से लौटते समय रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे स्थित छेदी का पुरवा गांव के सामने रायबरेली से प्रतापगढ़ की तरफ जा रहे एक चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान राहगीरों ने उसे उठाकर सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने के चलते डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.