सड़क हादसे में युवक की मौत, युवती गंभीर
चाईबासा, जून 17 -- गुवा, संवाददाता। किरीबुरू-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग स्थित वायरलेस ढलान पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मोटरसाइकिल पर सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती का इलाज सेल, किरीबुरू अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। मृतक की पहचान आकाश बोबोंगा बड़ानंदा, जगन्नाथपुर के रूप में हुई है। वहीं, दुर्घटना में घायल युवती राधि लागुरी ऊईसिया जगन्नाथपुर बताई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.