सड़क हादसे में युवक की मौत, मृतक की पहचान नहीं
गुमला, मई 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे तेलंगा खड़िया बायोडायर्वसिटी पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में करीब 30 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। घटना शुक्रवार देर शाम की बताई जा रही है। मृतक युवक की पहचान नही हो सकी है। जानकारी के अनुसार पार्क के समीप सड़क किनारे उक्त युवक लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। आस पास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से उसे सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा कर उसे 72 घंटे के लिए सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखवा दिया है।पुलिस अपने स्तर पर मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.