शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- सिंधौली। थाना सदर बाजार क्षेत्र के अशोक विहार निवासी अजय राठौर की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के भाई संजय राठौर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में बताया गया कि अजय राठौर शुक्रवार शाम अपनी पत्नी शालू और बेटी ईवांशी के साथ बाइक से बीरमपुर जा रहे थे। चककन्हऊ गांव के पास नगला लाहौरी निवासी रोहित ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी सिंधौली में डॉक्टर ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी और बेटी का उपचार किया गया। यह भी पढ़ें- हाईवे पर थार की टक्कर से तीन लोगों की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.