बहराइच, मई 3 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के रिसिया के पटना घुसियारी में मदन सिंह के खेत के पास ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया था। बाइक सवार युवक की मौके पर मौत होने पर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया था। सड़क हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों से ट्रैक्टर चालक के परिजनों ने मारपीट की।लोगों के आ जाने पर वह फरार हो गए। इस मामले में पांच को नामजद कर केस दर्ज कराया गया है।इस हादसे से जुनैठा गांव में भारी आक्रोश है। रिसिया थाने के पटना घुसियारी के मजरे जुनैठा गांव निवासी सरोज कुमार (19) गुरूवार रात बाइक से पटना घुसियारी आ रहा था। यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर की ठोकर से रोहतास के सिक्योरिटी गार्ड की मौत पटना घुसियारी के पास मदन सिंह के खेत के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही बिना हेड लाइट की ट्रैक्टर ट्राली ने बा...