जौनपुर, जुलाई 18 -- महाराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सुजानगंज रोड पर दयभानपुर गांव के पास शुक्रवार को एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक पर बैठी उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। मृतक भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र स्थित गंगारामपुर गांव का निवासी था। भदोही जिले के दुर्गागंज थाना क्षेत्र गंगारामपुर निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार यादव अपनी पत्नी 28 वर्षीय निशा यादव, 10 वर्षीय पुत्र आर्गन यादव को बाइक से लेकर बदलापुर स्थित बाबा परमहंस दर्शन के लिए जा रहा था। क्षेत्र के उदयभानपुर गांव के पास पहुंचा ही था किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे शिवकुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं पत्नी निशा और पुत्र आर्गन के हाथ पैर टूट गए। सूचना पर पहुंची पु...