कन्नौज, मार्च 27 -- छिबरामऊ। प्रेमपुर चौकी अंतर्गत जीटी रोड हाईवे पर देर रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस मृतक के शव को सौ शैय्या अस्पताल ले गई। काफी प्रयासों के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवा कर उसके शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...