बलिया, जनवरी 7 -- पूर (बलिया)। पकड़ी थाना क्षेत्र के रक्सा गांव के पास रतसर-खेजुरी मार्ग पर मंगलवार की आधी रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि एक गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रतसर-खेजुरी मार्ग पर रक्सा गांव स्थित आईटीआई स्कूल के पास रात करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई। आसपास के लोग तेज आवाज सुनकर मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में बाइक सवार युवक दूर जा गिरा। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान खेजुरी थाना क्षेत्र के हथौज गांव निवासी 22 वर्षीय शुभम खरवार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। मृतक युवक के भाई शिवम खरवार ने बताया कि मृतक शाम को घर से यह कहकर निकला था क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.