एटा, जनवरी 24 -- अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसों में युवक की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। थाना जलेसर के गांव लख्मीपुर निवासी भूरी सिंह (42) पुत्र नेक्सेराम 17 जनवरी की रात को घर लौट रहे थे। सिकंद्राराऊ रोड एक स्कूल के पास पहुंचे। वहीं पर वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। घायल ने आगरा में उपचार के दौरान शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया। जानकारी पर पहुंची जलेसर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.