अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। 15 दिन पहले सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गई जबकि घायल साथी का अभी उपचार चल रहा है। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रजबपुर क्षेत्र के गांव हाफिजपुर निवासी गुरुवेंद्र सिंह के मुताबिक उनका भाई पुनीत कुमार बीती 10 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे बाइक से अपने साथी रविंद्र के साथ गजरौला जा रहा था। आरोप है कि रहमापुर के पास लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी थी, ट्रैक्टर गांव धनौरी माफी निवासी रावेंद्र सैनी चला रहा था। हादसे में पुनीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि रविंद्र गंभीर घायल हो गया था। रविंद्र का इलाज चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि प...