अयोध्या, अप्रैल 11 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्राम सभा मलेथू कनक निवासी भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवकुमार वैश्य के छोटे भाई रुद्र प्रताप (लगभग 37 वर्ष) शुक्रवार शाम करीब आठ बजे चांदपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उपाध्याय एवं भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भरत जी श्रीवास्तव सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.