रांची, अगस्त 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के अपर हटिया निवासी साजिद खान की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पत्नी नजमा खातून की ओर से ओपी में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि उनके पति 16 अगस्त की रात बाइक से घर लौट रहे थे। चापाटोली कटिंग के पास एक अज्ञात वाहन ने उनके पति की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दिया। इस घटना में साजिद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरन उनके पति की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Nawada News: नवादा:अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत इधर, पुलिस वाहन की पहचान करने में जुट गई है। यह भी पढ़ें- नवादा:अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...