सड़क हादसे में युवक की मौत, एक रेफर
लातेहार, जून 21 -- चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर हिसरी पेट्रोल पंप के समीप रविवार को सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार अनियंत्रित बाइक सड़क पर अचानक आए मवेशी से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की पहचान घायलों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र निवासी सोनू लोहरा (22 वर्ष), पिता बिनोद लोहरा व आशीिष कुमार, पिता मनोज साव के रूप में की गई है। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद सोनू लोहरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.