उरई, जून 4 -- कालपी। संवाददाता हाईवे ओवर ब्रिज पर बीते महीने हुए सड़क हादसे में युवक की मौत के मामले में वाहन चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित गोविंद निवासी डिलोलिया, थाना भोगनीपुर ने तहरीर दी कि 21 अप्रैल 2026 को उनका 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र मोटरसाइकिल से कालपी जा रहा था। ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कालपी लाया गया, जहां से कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...